Sunday, October 25th, 2026

 महंगाई की मार, पांच महीने में सरसों तेल दोगुना तो डेढ़ गुना महंगी हुई दाल

 पटना 
कोरोना की मार और पेट्रोल और डीजल बढ़ती कीमत से महंगाई बेलगाम हो गई है। सरसों के बंपर पैदावार के बावजूद सरसों तेल और रिफाइन के दाम आसमान छू रहे हैं। दाल लोगों की थाल में कम होती जा रही है। कोरोना के लगातार दो संक्रमण काल के बीच आम आदमी के किचेन का बजट नियंत्रण के बाहर होता जा रहा है। पिछले पांच माह में सरसों तेल दोगुना और दाल डेढ़ गुना महंगा हो गई है। बीते 15 महीनों में परिवार के किचेन का बजट काफी बढ़ गया है। एक तरफ आम आदमी की कमाई जस की तस है या उसमें कमी आयी है तो दूसरी तरफ रसोई के सामानों के बढ़ती कीमत से लोग परेशान हैं।

 

 

Source : Agency

पाठको की राय